'माफिया मिट्टी में मिल गए, गुंडे पलायन कर गए और आंख दिखाने वाले....', CM योगी ने विपक्ष और माफियाओं पर जमकर हमला बोला

यूपी तक

22 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

Yogi Adityanath in Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब 'माफिया और गुंडाराज' की पहचान से बाहर निकल चुका है.

cm yogi, deoria rally, uttar pradesh, ram mandir, sp congress, ayodhya news, yogi speech, up politics

CM Yogi Adityanath (File Photo)

Google CTA

Yogi Adityanath in Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब 'माफिया और गुंडाराज' की पहचान से बाहर निकल चुका है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब माफिया 'मिट्टी में मिल गए' हैं और गुंडे 'पलायन कर गए' हैं. मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि जिसने भी जनता को आंख दिखाने की कोशिश की, वह 'अपने आप यमराज के घर पहुंच गया.'

यह भी पढ़ें...

राम भक्तों पर लाठीचार्ज का आरोप

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों को हमेशा 'राम नाम' से परेशानी रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राम जन्मभूमि आंदोलन के समय राम भक्तों पर लाठियां चलाई गईं और धार्मिक आयोजनों को बाधित किया जाता था. योगी ने कहा कि सपा शासन में देवरिया के लार क्षेत्र में दुर्गा पूजा के जुलूस तक पर लाठीचार्ज किया जाता था.

अयोध्या से काशी तक विकास कार्य तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की ताकत से अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है, जो जनता के वोट की ताकत का प्रतीक है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि आज अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, नैमिषारण्य, विंध्यवासिनी धाम, प्रयागराज और कुशीनगर समेत कई धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश-दुनिया में राम मंदिर को देखकर हर हिंदू गौरव महसूस करता है और 'विरासत और विकास' का संगम उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन चुका है. उन्होंने दावा किया कि देश के अलग-अलग राज्यों में लोग उन्हें 'योगी जी जय श्री राम' कहकर अभिवादन करते हैं.

चेहरा देखकर योजनाएं देने का दावा

सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडों और माफिया के रूप में होती थी, लेकिन अब यूपी का नाम सुनकर लोगों के चेहरे पर सम्मान दिखाई देता है. उन्होंने विपक्ष पर जाति और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने योजनाओं का लाभ 'चेहरा देखकर' दिया और सिर्फ अपने परिवार का विकास किया.