Sitapur Road Accident: सीतापुर के बरगदिया गांव में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. श्रद्धालुओं से भरी बस खड्डे में पलट गई है. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत गई, जबकि 24 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. बस में बैठे सभी यात्रियों को लोगों की मदद से बाहर निकाला जा रहा.
ADVERTISEMENT
दरअसल, सीतापुर संदना थाना क्षेत्र के सिधौली मिश्रिख मार्ग बरगदिया गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस बाइक से टक्कर के बाद सड़क किनारे खड्डे में पलट गई. इस हादसे में लगभग 50 श्रद्धालुओं के बस में फंसे होने की जानकारी हैं जबकि 24 लोगों के गंभीर घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास लगातार जारी है. मौक़े पर जेसीबी भी मौजूद है जिसकी मदद से बस को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है, मजिस्ट्रेट सहित भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है. जो श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही जिला अधिकारी राजा गणपति व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल मौके पर पहुँच गए. लगातार घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है. अब तक मिली सूचना के अनुसार श्रद्धालु आंध्र प्रदेश से नैमिष आए थे और वापस लौटते समय यह बड़ा हादसा हो गया.
ADVERTISEMENT









