Sitapur Online Betting Case: सीतापुर में भू-माफिया और ऑनलाइन सट्टे पर सांसद राकेश राठौर का बड़ा हमला

Sitapur News: सीतापुर में अवैध प्लाटिंग और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने मोर्चा खोल दिया है. प्रशासन की सराहना के साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष और पुलिस की मिलीभगत पर गंभीर आरोप लगाए. पांच बिंदुओं पर शिकायत सौंपकर उन्होंने भू-माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.

Sitapur Rakesh Rathore

Newzo

• 01:53 PM • 15 May 2026

follow google news

Sitapur News: सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की सराहना करते हुए भू-माफियाओं और सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए. सांसद ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर भी चिंता जताई और पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पांच बिंदुओं पर शिकायत पत्र सौंपा.

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान को लेकर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने जिला प्रशासन की सराहना की है. उन्होंने कहा कि शहर में भू-माफिया लगातार लोगों की जमीनों पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं और ऊंचे दामों पर जमीन बेचकर आम जनता को गुमराह किया जा रहा है.

सांसद ने कहा कि जिलाधिकारी  के निर्देश पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, लेकिन अभी और सख्ती की जरूरत है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ नेता बाहरी लोगों के साथ मिलकर अवैध प्लाटिंग का कारोबार चला रहे हैं.

इसके साथ ही सांसद राकेश राठौर ने शहर में बढ़ रहे ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोग बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं, जिसमें गरीब और मासूम बच्चे तक फंस रहे हैं. बच्चे घर से पैसे लेकर सट्टा खेलते हैं और हारने के बाद उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है. सांसद ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से यह कारोबार फल-फूल रहा है.

सांसद ने यह भी कहा कि शहर के बीचों-बीच भू-माफिया द्वारा बनाई गई एक बड़ी कोठी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को पांच बिंदुओं पर शिकायत पत्र सौंपा है. जिलाधिकारी ने जल्द जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है.