PM Awas Yojana Update: सीतापुर में पीएम आवास योजना पर सख्ती, 4,950 निर्माणाधीन आवासों की गुणवत्ता जांच के बाद ही जारी होगी दूसरी किस्त

PM Awas Yojana Sitapur: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2 के तहत बन रहे 4950 घरों की अब सख्त गुणवत्ता जांच होगी। नींव से फिनिशिंग तक तकनीकी टीम और थर्ड पार्टी निरीक्षण करेगी। जांच में सही पाए गए आवासों को ही दूसरी और तीसरी किस्त जारी की जाएगी।

PMAY Urban 2.0

Newzo

• 02:06 PM • 08 May 2026

follow google news

 

यह भी पढ़ें...

 PM Awas Yojana Sitapur: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)- 2 में निर्माणाधीन आवासों की गुणवत्ता जांच होगी. इसके बाद ही दूसरी किस्त जारी की जाएगी. वर्तमान में आवास योजना (शहरी)- 2 में 4,950 लाभार्थियों के आवास निर्माणाधीन हैं. परियोजना निदेशक की निगरानी में बनी तकनीकी टीम गुणवत्ता की जांच करेगी. इसके बाद राज्य स्तर से नामित थर्ड पार्टी स्तर पर जांच होगी. योजना के 10 प्रतिशत आवासों की गुणवत्ता जांच होगी. निर्माण सामग्री का नमूना भी संग्रहीत किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी. 

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकतर पात्र लाभार्थियों को अब तक पहली किस्त दी जा चुकी है .किस्त मार्च में एक लाख रुपये की भेजी गई थी. दूसरी किस्त में एक लाख और तीसरी किस्त में पचास हजार रुपये लाभार्थियों को दिए जाने हैं. वहीं दूसरी किस्त के लिए आवासों की जियो टैगिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 

तकनीकी टीम करेगी स्थलीय निरीक्षण

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)- 2 में 4,950 आवास निर्माणाधीन है, जिसका तीन किस्तों में पूरा पैसा मिलना है. साथ ही 10 फीसद आवासों की गुणवत्ता की जांच होगी. इसके आलावा मिली धनराशि का उपयोग किस तरह किया गया, तकनीकी टीम इसकी स्थलीय जांच करेगी. टीम निर्माण के विभिन्न चरणों (नींव, पिलर और फिनिशिंग) की जांच करती है. इसके लिए निर्माण सामग्री का नमूना भी लिया जाएगा.  जांच के बाद ही आवास की दूसरी व तीसरी किस्त दी जाएग.  किस्तों में आवास का पूरा पैसा (ढाई लाख रुपये) लाभार्थियों को दिया जाता है.

सरकारी धन के सही उपयोग करना जांच अनिवार्य: अवर अभियंता 

अवर अभियंता-जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) पीयूष मिश्र ने बताया कि आवासों की गुणवत्ता जांच इसलिए अनिवार्य की गई है, ताकि सरकारी पैसों का सही इस्तेमाल हो.  लाभार्थियों को एक मजबूत व सुरक्षित मकान बना सके, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)- 2 के बन रहे आवासों की गुणवत्ता जांच की जाएगी. साथ ही राज्य स्तर से नामित थर्ड पार्टी इसकी जांच करेगी.  इसका उद्देश्य सुरक्षित व मजबूत आवासों का निर्माण सुनिश्चित करना है.

सीतापुर, खैराबाद, मिश्रिख-नैमिषारण्य, सिधौली, महोली, हरगांव, लहरपुर, तंबौर, बिसवां, महमूदाबाद व पैतेपुर में प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा रहा है। पहली किस्त से इनका कार्य चल रहा है। आगे की धनराशि गुणवत्ता जांच के बाद दी जानी है.