Sitapur Weather Update: जिले में तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, जब काशीराम कॉलोनी के पास एक पेड़ गिर पड़ा. गनीमत रही कि समय रहते स्थिति संभाल ली गई और कोई जनहानि नहीं हुई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.
ADVERTISEMENT
उन्होंने काशीराम कॉलोनी समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिए कि तेज हवाओं और बारिश के कारण गिरे पेड़ों को तुरंत हटाया जाए, बिजली आपूर्ति और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, सड़कों और आवागमन बाधित न हो, यह सुनिश्चित किया जाए.
उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को जिले में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने और किसी भी समस्या का मौके पर ही समाधान कराने के निर्देश भी दिए.
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर जर्नादन, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.
ADVERTISEMENT









