Amethi Gangrape: शौच के लिए गई युवती से दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Amethi Gangrape case: जिले में शनिवार की शाम शौच के लिए गई एक युवती से गांव के ही दो दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

Amethi News

Newzo

• 01:21 PM • 04 May 2026

follow google news

Amethi Crime News: जिले में शनिवार की शाम शौच के लिए गई एक युवती से गांव के ही दो दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद दोनों आरोपी शिकायत करने पर युवती के भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. पीड़िता की शिकायत बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल, ये पूरा मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र का है जहां एक गांव की रहने वाली युवती शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे घर के पास ही स्थिति खेत में शौच के लिए गई थी. इसी बीच गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने जबरदस्ती युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. युवती ने जब इसका विरोध किया तो दोनों दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी और शिकायत करने युवती के दो सगे भाइयो को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.

रविवार की सुबह पीड़िता थाने पहुँची और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए दोनो को गिरफ्तार कर किय्या गया है. अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.