Amethi Weather Update अमेठी में अचानक बदला मौसम, शुरू हुई तेज बारिश-गिरे ओले, भीषण गर्मी से लोगो को मिली राहत

Amethi IMD Rain Alert: आज दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज हवाओ के बाद तेज बारिश शुरू हो गई है.

UP News

Newzo

• 02:22 PM • 29 Apr 2026

follow google news

Amethi Weather Alert: आज दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज हवाओ के बाद तेज बारिश शुरू हो गई है. बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ ओले भी गिर रहे है.लगातार हो रही बारिश से पूरे जिले में अंधेरा छा गया और भीषण गर्मी से लोगो को राहत मिली है.पिछले आधे घण्टे से लगतार तीज बारिश जारी है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल अमेठी में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है.जिले का पारा 42 डिग्री से भी ऊपर चला गया था जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.इसके साथ ही लोग बहुत जरूरी काम से ही सड़कों पर निकल रहे थे. आज दोपहर करीब एक बजे मौसम ने करवट ले ली और तेज हवाएं चलने लगी है.

हवाओ के बाद पहले बूंदा बांदी हुई उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई.बारिश के साथ बड़े बड़े ओले भी गिर रहे है.अचानक हुए मौसम के बदलाव से पूरे जिले में अंधेरा छा गया है और लगातार तेज बारिश हो रही है.फिलहाल हवा बंद होने और बादलों की गड़गड़ाहट से अंदाजा लगाया जा रहा है अभी बारिश जारी रहेगी.वही बारिश से लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिली.है.