वोटिंग के बीच ममता बनर्जी के कैंडिडेट जहांगीर खान की सीट फाल्टा में हुआ लाठीचार्ज, क्यों चर्चा में है Falta Assembly Seat

Falta Assembly Seat Lathicharge Update: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में फाल्टा सीट पर केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया. जानें क्यों चर्चा में है अभिषेक बनर्जी के करीबी जहांगीर खान की यह सीट.

Falta Assembly Seat Lathicharge Update

यूपी तक

29 Apr 2026 (अपडेटेड: 29 Apr 2026, 02:21 PM)

follow google news

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान दक्षिण 24 परगना की फाल्टा विधानसभा सीट पर भारी हंगामा और बवाल देखने को मिला है. वोटिंग के बीच यहां केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा लाठीचार्ज की खबर सामने आई है, जिसने चुनावी माहौल को और अधिक गर्मा दिया है.

यह भी पढ़ें...

केंद्रीय बलों के लाठीचार्ज के बाद TMC ने लगाए गंभीर आरोप

मतदान के दौरान फाल्टा के कुछ बूथों पर स्थिति तब अनियंत्रित हो गई जब सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच झड़प हुई. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय बलों ने बेवजह लाठीचार्ज किया. टीएमसी का दावा है कि सुरक्षाबलों ने महिला मतदाताओं के साथ मारपीट की है. पार्टी ने इसे मतदाताओं को डराने और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की साजिश करार दिया है.

क्यों चर्चा में है फाल्टा विधानसभा सीट?

डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली फाल्टा सीट इस चुनाव में सबसे बड़े फ्लैशपॉइंट के रूप में उभरी है. इसके पीछे की मुख्य वजहे ये है कि यहां से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान हैं, जो टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के बेहद करीबी माने जाते हैं. उनके प्रभाव के कारण यह सीट प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है.

इस सीट के चर्चा में रहने की सबसे बड़ी वजह यूपी कैडर के तेजतर्रार IPS और पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा के साथ जहांगीर खान की भिड़ंत है. मतदान से ठीक पहले आईपीएस शर्मा ने जहांगीर खान के घर जाकर उन्हें और उनके परिवार को सख्त चेतावनी दी थी कि मतदान में किसी भी तरह की बाधा न डाली जाए. अजय पाल शर्मा की उस चेतावनी के बाद से ही फालता में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई थी, जिससे प्रशासन और स्थानीय नेताओं के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी.