अमेठी में ससुराल जा रहे दो युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, CCTV खंगाल रही पुलिस

Amethi news: अमेठी में मुंशीगंज बाईपास के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Amethi News

Newzo

• 12:17 PM • 23 Apr 2026

follow google news

Amethi news: अमेठी में देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें...

यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज बाईपास के पास की है. जानकारी के अनुसार, मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवक बाइक से पीठीपुर गांव स्थित अपने ससुराल जा रहे थे.जैसे ही वे बाईपास के पास पहुंचे पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

हादसे की सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बाद में एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सुबह एम्स भेजा गया.घायलों की पहचान संदीप तिवारी (38) पुत्र लल्लन तिवारी निवासी उस्मापुर थाना मुंशीगंज और संगम तिवारी (35) पुत्र दद्दन तिवारी के रूप में हुई है. कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि हादसा देर रात हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है.