Amethi News: अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर में बुजुर्ग की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Amethi Accident News: अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की टक्कर में एक साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यूपी तक

• 02:57 PM • 16 Apr 2026

follow google news

Amethi Accident News: अमेठी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर सामने आए जहां तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की टक्कर के बाद एक साइकिल सवार बुजुर्ग की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.हादसे में पिकअप सवार दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए.घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति में दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

दरअसल साल यह पूरा मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे पाती गांव के पास का है जहां आज दोपहर एक पिकअप हाईवे से वारिसगंज की तरफ जा रहा था इसी बीच सुल्तानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी.हादसे के दौरान एक साइकिल सवार बुजुर्ग दोनों गाड़ियों की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.जबकि पिकअप सवार 55 वर्षीय सकीना बानो निवासी गौहर का पुरवा,45 वर्षीय आसिया निवासी मझगवां, 60 वर्षीय सियाराम निवासी भद्दौर और 50 वर्षीय राजा निवासी लाला का पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गए.

 घटना की जानकारी मिलते ही मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मुसाफिरखाना सीएचसी में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में सकीना बानो और आशिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.मृतक जगनारायण रामपुर लोकराय गांव के रहने वाले थे. 

पूरे मामले पर मुसाफिरखाना कोतवाली प्रभारी विवेक सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हुई है.चार लोग घायल घायल है जिन्हें इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सीतापुर CHC विवाद: शराब के आरोप में घिरे डॉक्टर को CMO की क्लीन चिट, वायरल वीडियो पर फिर उठे सवाल