Saharanpur Crime: नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Newzo

• 02:48 PM • 16 Apr 2026

follow google news

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. पुलिस के अनुसार, यह मामला 4 अप्रैल 2026 का है, जब पीड़िता की मां ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अभियुक्त आमिर पुत्र इंतजार, निवासी ग्राम बोन्दकी, ने उसकी पुत्री का रास्ता रोककर उसे नशीला पदार्थ सुंघाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. 

यह भी पढ़ें...

इतना ही नहीं, आरोपी ने घटना के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी. इस मामले में थाना कोतवाली देहात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई को तेज किया गया.

प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी आमिर को नाजिरपुरा के पास बड़ी लाईट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है.

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल अंकुर और हेड कांस्टेबल दीपक नागर शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: सीतापुर CHC विवाद: शराब के आरोप में घिरे डॉक्टर को CMO की क्लीन चिट, वायरल वीडियो पर फिर उठे सवाल