Saharanpur Political News: सहारनपुर: सीएम योगी बोले- दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से यूपी को मिलेगी बड़ी सहूलियत, पीएम मोदी का दौरा रणनीतिक

Saharanpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को यूपी के लिए बड़ी सौगात बताया है. सहारनपुर दौरे के दौरान उन्होंने विकास और सुशासन पर जोर दिया.

Saharanpur News

Newzo

• 04:05 PM • 14 Apr 2026

follow google news

Saharanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश की जनता को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है. इस मार्ग के शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी तक सफर अब और आसान हो जाएगा. सीएम योगी ने कहा कि आज बी. आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती है और इस अवसर पर देश को एक महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे की सौगात मिली है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज सुशासन का नया केंद्र बनकर उभरा है और “डबल इंजन” सरकार का असर जनता देख रही है.

यह भी पढ़ें...

उन्होंने युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अगर सहारनपुर का कोई युवा फिल्मों में हीरो बनने का सपना देखता है, तो अब जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी बनने से उसके सपनों को नई उड़ान मिलेगी.सीएम ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गुंडागर्दी और माफियाओं का बोलबाला था. लेकिन वर्तमान सरकार ने विकास की ऐसी बयार चलाई है, जो पहले कभी नहीं देखी गई.  उन्होंने कहा कि जिन सरकारों ने केवल अपराध और अराजकता को बढ़ावा दिया, उनसे विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती.

वहीं, लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारनपुर दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है. इस बार उनका कार्यक्रम पारंपरिक जनसभा से अलग और पूरी तरह रणनीतिक नजर आया. गणेशपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मंच पर नहीं पहुंचे। वे हेलीपैड से सीधे डाट काली मंदिर गए, जहां पूजा-अर्चना करने के बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए. देहरादून में आयोजित जनसभा का लाइव प्रसारण सहारनपुर के गणेशपुर में दिखाया गया. जबकि यहां मंच की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाली. राजनीतिक जानकार इस दौरे को केवल एक जिले तक सीमित नहीं मान रहे बल्कि इसे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों को साधने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं.

प्रधानमंत्री का फोकस इस बार सहारनपुर में मंचीय भाषण के बजाय तय कार्यक्रमों पर रहा, जिसमें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़े आयोजन, डाट काली मंदिर में दर्शन और सीमित रोड शो शामिल रहे. गणेशपुर से कुछ दूरी तक खुली गाड़ी में यात्रा और रास्ते में पुष्प वर्षा जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधे जुड़ाव का संदेश दिया गया. हालांकि, सहारनपुर में मंच से संबोधन न होना इस दौरे को अलग बनाता है जिसे राजनीतिक तौर पर एक सोची-समझी रणनीति माना जा रहा है.