Saharanpur on High Alert: सहारनपुर: अम्बेडकर जयंती व VVIP कार्यक्रमों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, पुलिस बल को सतर्क और सक्रिय रहने के दिए गए निर्देश

Saharanpur on Alert: सहारनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और VVIP कार्यक्रमों को लेकर एडीजी मेरठ जोन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई. अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें.

Saharanpur News

Newzo

• 07:12 PM • 09 Apr 2026

follow google news

Saharanpur on Alert: सहारनपुर में आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं विभिन्न VVIP कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को उच्च स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई. यह बैठक अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ की अध्यक्षता में पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न हुई. 

यह भी पढ़ें...

इसमें जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों ने भाग लिया. बैठक में आगामी अम्बेडकर जयंती को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर समय से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए. विशेष रूप से संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने,निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

इसके साथ ही VVIP कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया.अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे और सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए.गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई और उसे और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए. सहारनपुर रेंज के तीनों जनपदों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें.