DM SSP Saharanpur: सहारनपुर के माँ शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में देर रात तेज जलप्रवाह आने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो महिलाएं बह गईं. प्रशासन और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. मौसम विभाग के अलर्ट के चलते प्रशासन पहले से सतर्क था और लगातार श्रद्धालुओं को सुरक्षित रहने की चेतावनी दी जा रही थी. घटना के बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं से जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है.
ADVERTISEMENT
ज़िले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र स्थित माँ शाकंभरी देवी मंदिर के पास देर रात अचानक आए तेज जलप्रवाह से बड़ा हादसा हो गया. रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच आए तेज पानी के बहाव में दो महिलाएं बह गईं, जिनके शव प्रशासन और पुलिस की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने बरामद कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
घटना के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया. प्रशासन के अनुसार मौसम विभाग द्वारा पहले से जारी अलर्ट को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क था.
लोगों को लगातार किया जा रह था सतर्क
क्षेत्र में लगातार पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सतर्क किया जा रहा था. साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों और धर्मशालाओं में ठहराया गया था. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि देर रात एक महिला किसी कारणवश धर्मशाला से बाहर निकल गई, तभी अचानक आए तेज जलप्रवाह की चपेट में आने से हादसा हो गया.
श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और डिजास्टर मैनेजमेंट टीम के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है. आगामी वीकेंड और संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है. सभी विभागों को SOP के तहत अलर्ट मोड पर रखा गया है. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके.
ADVERTISEMENT









