Ikra Hasan on BJP: सहारनपुर में सपा ने 4 पीड़ित परिवारों को बांटी आर्थिक मदद, भाजपा पर जमकर बरसीं इकरा हसन

Saharanpur BLO employee family aid: सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने चार पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की. सांसद इकरा हसन ने कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश पर जरूरतमंद परिवारों की मदद की जा रही है.

Saharanpur News

Newzo

• 05:05 PM • 26 May 2026

follow google news

Saharanpur News: सहारनपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई. इस दौरान सांसद इकरा हसन ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा पीड़ित और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रहती है, चाहे वे किसी भी समाज या वर्ग से जुड़े हों.

यह भी पढ़ें...

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने घर का मुखिया खोया है, उनके दुख की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन आर्थिक सहायता के जरिए उन्हें दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद जरूर मिल सकती है.

इकरा हसन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी केवल राजनीति नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के आधार पर काम करती है. उन्होंने बताया कि जिन घटनाओं में परिवारों को नुकसान हुआ, उनकी जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाई. इसके बाद अखिलेश यादव ने सहायता राशि भेजकर पीड़ित परिवारों की मदद की पहल की.

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी की संवेदनशीलता और हमदर्दी का प्रतीक है.

वहीं विधायक आशु मलिक ने बताया कि कुल चार पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दी गई. इनमें एक मृत बीएलओ कर्मचारी के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई, क्योंकि प्रदेशभर में मृत बीएलओ कर्मचारियों के परिवारों को समाजवादी पार्टी सहायता प्रदान कर रही है.

इसके अलावा तीन अन्य पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई.

आशु मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भी कोई बड़ी घटना हुई है, वहां पार्टी ने आगे बढ़कर पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की है.