Saharanpur News: सहारनपुर के थाना फतेहपुर पुलिस ने टोल प्लाजा पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की.
ADVERTISEMENT
पुलिस के अनुसार सैय्यद माजरा टोल प्लाजा पर कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी जिससे वहां शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी. सूचना मिलने पर थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वासिफ, आसिफ, अरसलान, शारिक, इसरार, सलमान, साहिब, अनिल त्रिपाठी, राकेश शेखावत और संदीप शामिल हैं. सभी आरोपियों को अलग-अलग जिलों और राज्यों का निवासी बताया गया है, जबकि कुछ लोग टोल प्लाजा पर कार्यरत बताए जा रहे हैं.
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक शेषपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
ADVERTISEMENT









