Saharanpur pocso act case: बिहारीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur News: सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी संजेश उर्फ चांद को पुलिस ने सुंदरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है.

Saharanpur Crime News

Newzo

• 05:05 PM • 19 May 2026

follow google news

Saharanpur Crime News: थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को सुंदरपुर तिराहे से दबोचा. मामले में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 को मनीष पुत्र मुवासी निवासी ग्राम शेरपुर पेलो थाना मिर्जापुर ने थाना बिहारीगढ़ में तहरीर देकर बताया था कि संजेश उर्फ चांद पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम जसमौर थाना बेहट उसकी नाबालिग बेटी और उसकी सहेली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. शिकायत के आधार पर थाना बिहारीगढ़ में मामला दर्ज किया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपहृत लड़कियों और आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस टीम ने दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर उनके बयान दर्ज किए. जांच और बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस तथा 4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र नागर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. 

आज थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजेश उर्फ चांद को सुंदरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र नागर, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल गौतम शामिल रहे.