Mathura Protest March: मथुरा में महंगाई और पेट्रोल-डीजल, एलपीजी व सीएनजी के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्यव्यापी आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय पर पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी गैस के दामों में बढ़ोतरी व मंहगाई के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और आर्थिक संकट का बोझ जनता पर लादे जाने की कड़ी भर्त्सना की गई. प्रदर्शन कारी कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए और वहां से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर की अगुवाई में जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और सभा करके पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की.
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश धनकर ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल सीएनजी पर लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं, जिसका सीधा असर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की जेब पर पड़ रहा है. रोजमर्रा की वस्तुएं व खाद्ध पदार्थ मंहगे होते जा रहे हैं, जिससे जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. जो घरेलू गैस सिलेंडर 400 रूपए में आता था उसे 1000 तक पहुंचा दिया कामर्शियल 3000 कर दिया. 2014 में अंतराष्ट्रीय कच्चा तेल मंहगा था, पेट्रोल लगभग 70 रुपए लीटर मिल रहा था 2014 के बाद जब दुनिया में कच्चा तेल सस्ता हुआ लेकिन मोदी सरकार ने टैक्स ठोककर जनता की जेब काटने का काम किया और जनता को लाभ न देकर अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाया.
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार की विदेशनीति के कारण देश में ऊर्जा संकट पैदा किया जा रहा है. अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का तुष्टिकरण करने वाले के लिए रूस और ईरान से तेल आयात पर अंकुश लगाया जा रहा है.जिसने राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में डाल दी है. डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि से खेती की लागत और भाड़े मंहगे होंगें. हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने मार्च में ही सरकार को आगाह कर दिया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी और उनके मंत्री जी चुनाव की रैलियों में व्यस्त रहे और जनता को गुमराह करते रहे.हम मोदी सरकार से मांग करते हैं तत्काल प्रभाव से पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी को वापस ले अन्यथा कांग्रेस पार्टी जनहित में सड़क से लेकर संसद तक जनांदोलन के लिए बाध्य होगी.
जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 साल में इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ पेट्रोल डीजल कम जलाओ, खाद और खानै का तेल कम प्रयोग करें जब एक लाख बत्तीस हजार करोड़ का कच्चा तेल विदेशों से आया तो भारतीय कंपनियों ने करीब 53 करोड़ का निर्यात क्यों किया?सरकार ने उन्हें रोका क्यों नहीं?सिर्फ इसलिए कि सरकार मालपानी आडानी को सौंप रही है और जनता को कुर्बानी का पाठ पढ़ा रही है. मोदी सरकार का दोहरा चरित्र बेनकाब हो गया है.
कार्यक्रम का संचालन गौरांग अग्रवाल ने किया. प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, ललिता देवी, गीता दिवाकर, रूप लवानिया, बलवीर प्रधान, करन निषाद, अश्वनी शुक्ला, रमेश कश्यप, हाशिम हुमेर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे.
ADVERTISEMENT









