Saharanpur farmers protest outside SSP office over Pappu Kashyap death case: “सहारनपुर में SSP दफ्तर के बाहर किसानों का धरना: पुलाव बनाकर किया प्रदर्शन, पप्पू कश्यप को इंसाफ की मांग”

Saharanpur News: सहारनपुर में पप्पू कश्यप की मौत मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने SSP कार्यालय के बाहर धरना दिया और पुलाव बनाकर विरोध प्रदर्शन किया. किसानों ने नागल-देवबंद पुलिस पर लापरवाही और समझौते के दबाव के आरोप लगाए, कार्रवाई न होने पर हाईवे जाम की चेतावनी दी.

Saharanpur Farmer Protest

Newzo

• 05:32 PM • 25 May 2026

follow google news

Saharanpur Farmers Protest:  सहारनपुर में युवक पप्पू कश्यप की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया. धरने के दौरान किसानों ने वहीं डेरा डाल लिया और मौके पर पुलाव बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान और कश्यप समाज के लोग धरने में शामिल रहे.

यह भी पढ़ें...

भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले हुई पप्पू कश्यप की मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार लगातार थानों के चक्कर काट रहा है, लेकिन न्याय नहीं मिल रहा. धर्मेंद्र तोमर ने आरोप लगाया कि मामले में गांव के मौजूदा प्रधान, पूर्व प्रधान और अन्य लोगों ने मिलकर पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया और तीन लाख रुपये का चेक दिया, जो बाद में फर्जी निकला. उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही परिवार से समझौता कराया गया था.

किसान नेताओं ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नागल और देवबंद थाने एक-दूसरे पर मामला टालते रहे, जिससे परिवार परेशान है प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक घंटे के भीतर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धरनास्थल पर आकर कार्रवाई का आश्वासन नहीं देते, तो किसान हाईवे जाम करेंगे.

धरने के दौरान किसानों ने कहा कि जब तक पप्पू कश्यप के परिवार को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और अधिकारियों द्वारा किसानों को समझाने का प्रयास किया जाता रहा.