टेक ऑफ के समय इंजन में खराबी और निकलने लगा धुंआ... बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के 6 सीटर सरकारी विमान में मुरादाबाद से लखनऊ टेक ऑफ करते वक्त तकनीकी खराबी आ गई. बायां इंजन बंद होने और धुआं निकलने के बाद उन्हें सुरक्षित निकाला गया.

Dy. CM Brajesh Pathak

कुमार अभिषेक

• 05:31 PM • 25 May 2026

follow google news

UP Breaking News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है. यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान में तकनीकी खराबी आने की वजह से हड़कंप मच गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में डिप्टी सीएम बाल-बाल बच गए.

यह भी पढ़ें...

विमान का बायां इंजन अचानक बंद हो गया और...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी सरकार का यह 6 सीटर सरकारी विमान था. जब यह विमान मुरादाबाद से लखनऊ के लिए टेक ऑफ कर रहा था, उसी दौरान इसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई. टेक ऑफ के वक्त विमान का बायां इंजन अचानक बंद हो गया और उससे धुंआ निकलने लगा.

सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए वापस लौटेंगे अब ब्रजेश पाठक

इंजन से धुंआ निकलता देख तुरंत सतर्कता बरती गई और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को विमान से सुरक्षित बाहर उतार लिया गया. इस तकनीकी खराबी के बाद अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए वापस लौटेंगे. इस घटना के बाद मौके पर शासन और प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं.