लखनऊ में सपा विधायक रविदास मल्होत्रा के फ्लैट से लाखों की चोरी, आरोपी अरिहंत जैन ने क्या-क्या सामान पार कर लिया?

अंकित मिश्रा

25 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:54 AM)

लखनऊ में सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के रॉयल होटल स्थित फ्लैट से लाखों के लैपटॉप और आईफोन चोरी. सोशल मीडिया हैंडलर अरिहंत जैन सीसीटीवी कैमरा तोड़कर साथियों संग फरार.

 SP MLA Ravidas Malhotra

SP MLA Ravidas Malhotra (File Photo)

Google CTA

लखनऊ मध्य से सपा विधायक रविदास मल्होत्रा के फ्लैट से लाखों रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया है. विधायक ने उनके सोशल मीडिया का काम देखने वाले युवक अरिहंत जैन पर दो लैपटॉप और आईफोन लेकर फरार होने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें...

अरिहंत जैन पर क्या है आरोप?

विधायक के मुताबिक, विधायक निवास रॉयल होटल-4 स्थित फ्लैट नंबर 31 और 32 में उनका कार्यालय भी संचालित होता है. कुछ समय पहले अरिहंत जैन नाम का युवक सोशल मीडिया संचालन के काम से जुड़ा था. उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और व्हाट्सएप संचालन के लिए हाई क्वालिटी कंप्यूटर, लैपटॉप और आईफोन की जरूरत बताई थी. काम के लिए उपलब्ध कराए गए उपकरण लेकर अरिहंत गुरुवार-शुक्रवार की रात बिना बताए फ्लैट की चाबी लेकर गायब हो गया.

कॉल करने पर उसका मोबाइल कभी ऑन तो कभी स्विच ऑफ मिल रहा था. शक होने पर विधायक ने दूसरी चाबी से फ्लैट खुलवाया तो वहां से दो कंप्यूटर और आईफोन गायब मिले. इसके बाद विधायक निवास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई गई. जांच में सामने आया कि बाहर लगा एक कैमरा तोड़ दिया गया था.

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?

सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 1 बजे से 1:20 बजे के बीच एक कार विधायक निवास में दाखिल होती दिखाई दी. दो युवक वाहन से उतरे और अरिहंत के साथ कमरे से सामान निकालकर कार की डिग्गी में रखकर फरार हो गए. वाहन बार्लिंग्टन चौराहे की ओर जाता दिखा, लेकिन कैमरा क्षतिग्रस्त होने के कारण गाड़ी का नंबर साफ नहीं दिख सका.

इंस्पेकटर शिव मंगल सिंह ने क्या बताया?

इंस्पेक्टर हुसैनगंज शिव मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है.