लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- 'यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ बनाएंगे सरकार'

सुरेश कुमार सिंह

25 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Tej pratap Yadav on UP Government: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित प्रसिद्ध विंध्याचल धाम पहुंचे.

tej pratap yadav, vindhyachal temple visit, maa vindhyavasini darshan, uttar pradesh politics, yogi adityanath government

Tej Pratap Yadav (File Photo)

Google CTA

Tej Pratap Yadav News: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित प्रसिद्ध विंध्याचल धाम पहुंचे. यहाँ उन्होंने माँ विन्ध्यवासिनी मंदिर में पूरे विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया. मंदिर से बाहर आने के बाद जब मीडिया ने उनसे बातचीत की, तो उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर कुछ बेहद चौंकाने वाले और बड़े बयान दिए. तेज प्रताप ने दावा किया कि यूपी में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है. उनके इस बयान ने यूपी से लेकर बिहार तक के सियासी गलियारों में नई चर्चाओं और राजनीतिक समीकरणों को हवा दे दी है.

यह भी पढ़ें...

भाजपा से गठबंधन पर बोले

मीडियाकर्मियों ने जब तेज प्रताप यादव से भविष्य में भाजपा के साथ किसी संभावित गठबंधन को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने बेहद रहस्यमयी अंदाज में जवाब दिया. तेज प्रताप ने कहा, 'अगर माँ की कृपा रही तो गठबंधन जरूर होगा.' हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि यह गठबंधन कब, किस स्तर पर और किन शर्तों के साथ संभव हो सकता है. इसके साथ ही, जब उनसे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की भाजपा अध्यक्ष से हुई मुलाकात के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस पर ज्यादा टिप्पणी करने से परहेज किया. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे और उनकी पार्टी जानें कि वे क्या करेंगे, यह खेसारी लाल यादव का व्यक्तिगत और राजनीतिक फैसला है.

काकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने की कही बात

पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव के एक और बयान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने 'काकरोच जनता पार्टी' का जिक्र करते हुए उसे अपना समर्थन देने की बात कही. तेज प्रताप ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह इस पार्टी के साथ खड़े हैं और इसके विचारों का पूरी तरह समर्थन करते हैं. हालांकि, उन्होंने इस दल की राजनीतिक रणनीति या भविष्य के प्लान को लेकर ज्यादा विस्तार से कोई जानकारी साझा नहीं की.