मायावती की पदाधिकारियों के साथ मीटिंग से आई एक खास तस्वीर ने BSP की राजनीति में बढ़ाई हलचल, खूब हो रही चर्चा!

यूपी तक

24 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Mayawati-Akash Anand News: राजधानी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक हुई, लेकिन इस बैठक में राजनीतिक चर्चा से ज्यादा एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा.

Mayawati BSP meeting, Akash Anand news, BSP political strategy, Uttar Pradesh politics, BSP leadership message

Mayawati-Akash Anand News

Google CTA

UP Politics News: राजधानी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक हुई, लेकिन इस बैठक में राजनीतिक चर्चा से ज्यादा एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा. बैठक के दौरान आकाश आनंद बहन जी के साथ पहुंचे और उन्होंने सार्वजनिक रूप से उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस तस्वीर को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

यह भी पढ़ें...

नेतृत्व और अनुशासन का बड़ा संदेश

राजनीतिक जानकार इस पूरे घटनाक्रम को बसपा के भीतर अनुशासन और नेतृत्व के प्रति निष्ठा के संकेत के तौर पर देख रहे हैं. पिछले कुछ समय से आकाश आनंद को लेकर पार्टी के अंदर और बाहर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं. ऐसे में बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रति सार्वजनिक सम्मान दिखाने को यह संदेश माना जा रहा है कि पार्टी में सर्वोच्च और अंतिम नेतृत्व अभी भी पूरी तरह मायावती के हाथों में है.

चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस तस्वीर के कई मायने निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि बसपा आगामी चुनावों से पहले अपने कोर वोटर और संगठन को भावनात्मक रूप से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है. मायावती और आकाश आनंद की साथ मौजूदगी यह संकेत देती है कि पार्टी में नई पीढ़ी को आगे लाने की प्रक्रिया चल रही है.

कार्यकर्ताओं को भी दिया गया बड़ा संदेश

इस तस्वीर को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भी एक अहम संकेत माना जा रहा है. इसे इस रूप में देखा जा रहा है कि पार्टी के भीतर किसी तरह का अंतर्विरोध नहीं है और आकाश आनंद अभी भी मायावती के सबसे करीबी राजनीतिक चेहरों में शामिल हैं. दलित राजनीति में प्रतीकों और सार्वजनिक व्यवहार की अहम भूमिका होती है, ऐसे में इस तस्वीर को 'अनुशासित उत्तराधिकारी' की छवि मजबूत करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है.