Saharanpur News: सहारनपुर शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज पुलिस टीम ने कमेला रोड पुलिया के पास एक स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UK 07 DZ 1115) से खतरनाक स्टंट करते हुए एक युवक को पकड़ा.
ADVERTISEMENT
स्टंट में प्रयुक्त कार सीज
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अलबक्श पुत्र तनवीर अहमद निवासी आजाद कॉलोनी, थाना मंडी सहारनपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली मंडी में धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही स्टंट में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है.
पुलिस ने की आम जनता से अपील
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रतापदत्त शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और हेड कांस्टेबल धीरज मावी शामिल रहे. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सड़क पर स्टंटबाजी जैसी खतरनाक हरकतों से बचें और यातायात नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके.
ADVERTISEMENT









