Saharanpur News: सहारनपुर में हड़कंप, रिटायर्ड CO की शिकायत पर केस दर्ज, SO पर जांच शुरू

Saharanpur News Today: सहारनपुर में रिटायर्ड सीओ की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश के बाद थाना फतेहपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है. एसओ पर अभद्र व्यवहार के आरोपों की जांच शुरू हो गई है, वहीं वायरल तस्वीरों को पुलिस ने एआई जनरेटेड बताया है.

Newzo

• 01:08 PM • 13 Apr 2026

follow google news

Saharanpur News Today: सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के समक्ष एक रिटायर्ड सीओ रैंक के अधिकारी द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया. प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि थाना फतेहपुर के एसओ ने चोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया.

यह भी पढ़ें...

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर तत्काल थाना फतेहपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है. साथ ही, एसओ फतेहपुर पर लगे अभद्र व्यवहार के आरोपों की जांच के लिए एसएसपी द्वारा प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.इसके अलावा, सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़े कुछ फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं. 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ये तस्वीरें एआई जनरेटेड हैं और इनका वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है. लोगों से अपील की गई है कि वे भ्रामक सूचनाओं से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस विभाग में जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: ADM ज्योति मौर्य के पति अलोक लखनऊ के अस्पताल में हैं भर्ती, मांग रहे मदद... ये क्या हो गया?