सहारनपुर पुलिस का सराहनीय एक्शन, साइबर ठगी के शिकार युवती को 1 लाख रुपये कराए वापस

Saharanpur Cyber Cell:सहारनपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुई युवती के 1,00,000 रुपये वापस कराकर बड़ी राहत दी है. तकनीकी जांच के जरिए पुलिस टीम ने पूरी धनराशि को ट्रेस कर पीड़िता के खाते में लौटाया.

Saharanpur news

Newzo

• 07:49 PM • 08 Apr 2026

follow google news

Saharanpur Cyber Cell: सहारनपुर में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार एक युवती की पूरी धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है. जानकारी के अनुसार, थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी काजल गौतम ने 26 मई 2025 को साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे यूपीआई के माध्यम से 1,00,000 रुपये ठग लिए.

यह भी पढ़ें...

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं साइबर क्राइम नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई शुरू की गई. प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम ने तकनीकी जांच और समन्वय के माध्यम से पूरी धनराशि को ट्रेस कर पीड़िता के खाते में वापस करा दिया.

अपनी पूरी रकम वापस मिलने पर काजल गौतम ने सहारनपुर पुलिस और साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया. इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रमोद कुमार सहित टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें. अगर कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सके.