Saharanpur Congress Protest: सहारनपुर में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का एक्शन: प्रदर्शन से पहले कई दिग्गज हाउस अरेस्ट

Saharanpur News: सहारनपुर में प्रस्तावित कांग्रेस प्रदर्शन से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया. प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

Newzo

• 03:34 PM • 10 Apr 2026

follow google news

Saharanpur News: सहारनपुर जिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया है. जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हेमंत बिस्वा शर्मा के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम तय था, जिसे लेकर प्रशासन पहले से सतर्क हो गया था. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सुबह से ही अलर्ट मोड में रही और कांग्रेस नेताओं के घरों पर पहरा बैठा दिया गया. 

यह भी पढ़ें...

जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा सहित कई प्रमुख नेताओं को उनके आवास पर ही रोक दिया गया. इसके अलावा पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, पीसीसी सदस्य अक्षय कुमार, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, नीरज कपिल, प्रभजीत सिंह और नसीब खान समेत कई अन्य नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किया गया.

बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया जा रहा था. पुलिस का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए उठाया गया है. फिलहाल पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें: शुक्र और शनि बना रहे हैं शक्तिशाली दशांक योग, इन 3 राशियों के लिए अगले 48 घंटे होंगे अहम