Saharanpur News: थाना फतेहपुर पुलिस ने ट्यूबवेल से केबिल और विद्युत उपकरण चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT
पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी को कमालपुर निवासी मनोज पुत्र सतवीर ने अज्ञात चोर द्वारा ट्यूबवेल से केबिल और विद्युत सुरक्षा यंत्र (कटआउट) चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया.
एसएसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम अल्हेडी निवासी आदिल पुत्र शौकत को फतेहपुर भादो बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 06 विद्युत सुरक्षा यंत्र (कटआउट), 7.50 मीटर केबिल और 01 स्टार्टर बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है.गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है.
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल रोहित राणा और हेड कांस्टेबल रोहित की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा.
ADVERTISEMENT









