Saharanpur Crime News: सहारनपुर में महिला डॉक्टर के घर चोरी का खुलासा, दिल्ली निवासी आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Saharanpur News: थाना सरसावा पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने सरकारी आवास में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के जेवर, नकदी और अवैध तमंचा बरामद किया है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Newzo

• 06:45 PM • 12 Apr 2026

follow google news

Saharanpur News: थाना सरसावा पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, 9 को सीएचसी सरसावा में रह रही महिला डोली ने अपने सरकारी आवास से जेवरात, स्मार्ट वॉच और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी.इस पर थाना सरसावा में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी प्रवेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आज अंबाला रोड स्थित हनुमान धाम के पास से आरोपी दानिश पुत्र इज्जत अली निवासी लक्ष्मीनगर, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया.तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी बिछुए, एक सफेद धातु का सिक्का, 4800 रुपये नकद के साथ एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ.

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं.पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी चोरी व अन्य मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.