Saharanpur Police Action: सहारनपुर में फर्जी लूट की साजिश बेनकाब, 12.80 लाख हड़पने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; 10.50 लाख बरामद

Saharanpur News: सहारनपुर के गागलहेडी थाना पुलिस ने 12.80 लाख रुपये की फर्जी लूट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से 10.50 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

Newzo

• 04:30 PM • 11 Apr 2026

follow google news

Saharanpur News: सहारनपुर थाना गागलहेडी पुलिस ने लूट की झूठी घटना रचकर 12 लाख 80 हजार रुपये के गबन के मामले का खुलासा किया है. इस प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 10 लाख 50 हजार रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

यह भी पढ़ें...

मामला 5 अप्रैल का है, जब हरिद्वार निवासी सोम शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि ललित कुमार ने लूट की झूठी घटना दिखाकर उसके 12.80 लाख रुपये हड़प लिए. इस पर थाना गागलहेडी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने मामले की गहन विवेचना करते हुए पुलिस ने भगवानपुर रोड से तीनों आरोपियों- ललित कुमार, विनय कुमार और रोहित उर्फ प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से लूट की फर्जी कहानी बनाकर रकम का गबन किया था. 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 10.50 लाख रुपये और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है. शेष रकम के संबंध में भी पूछताछ जारी है.गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है. इस सफल कार्रवाई में थाना गागलहेडी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.