Saharanpur Police Controversy: चौकी इंचार्ज पर लगा महिला उत्पीड़न और धमकी का आरोप; SSP से न्याय की गुहार, पीड़ित परिवार ने सुरक्षा मांगी

सहारनपुर में खलासी लाइन चौकी इंचार्ज अमित कुमार पर एक महिला ने उत्पीड़न और घर में घुसकर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने SSP को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Newzo

• 05:54 PM • 07 Apr 2026

follow google news

सहारनपुर: जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने खलासी लाइन चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अमित कुमार पर उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है. महिला का आरोप है कि 28 मार्च 2026 को पड़ोसियों अनूप सिंह, बन्टी, विराज सिंह, शालू देवी और वंशिका ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसका वीडियो भी बनाया गया था. 

यह भी पढ़ें...

शिकायत के बाद कार्रवाई होने के बजाय चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने उल्टा पीड़ित परिवार को ही परेशान करना शुरू कर दिया. आरोप है कि उनकी बेटी राधिका को वीडियो बनाने पर धमकाया गया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 31 मार्च को उसके बेटे लविश को उठाकर चौकी में बैठाया गया और उसे झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची गई. साथ ही एक अन्य व्यक्ति की नाबालिग बेटी के जरिए फर्जी मुकदमा तैयार करने का प्रयास भी किया गया. 

हालांकि, मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचने पर स्थिति बदली और युवक को शांति भंग में चालान कर जमानत मिल गई. महिला का आरोप है कि 3 अप्रैल को उप निरीक्षक उसके घर में घुस आए, गाली-गलौज की और उसकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया. विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई. पीड़िता ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.