Saharanpur Violence: सहारनपुर में नमाज के बाद बवाल: दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी से गांव में दहशत

Saharanpur Stone Pelting News: सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र के बुढ़ाखेड़ा गांव में नमाज से लौटते समय दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई. लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए, जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Newzo

• 01:28 PM • 02 Apr 2026

follow google news

Saharanpur Stone Pelting News: सहारनपुर चिलकाना थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाखेड़ा में एक मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. जानकारी के मुताबिक, नमाज पढ़कर लौट रहे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले हल्की बहस हुई, लेकिन जल्द ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला करने लगे.

यह भी पढ़ें...

इस अचानक हुई हिंसा से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. लोग डर के कारण अपने घरों में छिपने को मजबूर हो गए और इलाके में तनाव का माहौल बन गया. इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिनका इलाज कराया जा रहा है.

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों को हिंसक रूप से भिड़ते देखा जा सकता है. घटना के बाद दोनों पक्षों ने चिलकाना थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है.