आधी सभी हो गए न्यूड, ससुर ने शरीर पर मली राख... कानपुर में बहू के जब उतारे गए जबरन कपड़े तब वीडियो कॉल पर कौन था?

Kanpur Crime News: कानपुर के चर्चित सर्राफा कारोबारी विनीत मिश्रा के परिवार पर उनकी बहू ने तांत्रिक पूजा और उत्पीड़न के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पीड़िता का दावा है कि उसे आधी रात को निर्वस्त्र होकर तंत्र-मंत्र करने और ससुर के साथ कमरे में रहने के लिए मजबूर किया गया.

Kanpur Crime News

यूपी तक

02 Apr 2026 (अपडेटेड: 02 Apr 2026, 01:24 PM)

follow google news

Kanpur Crime News: कानपुर के बड़े सर्राफा कारोबारी विनीत मिश्रा का पूरा परिवार इन दिनों चर्चा में है. इस चर्चा की असली वजह विनीत मिश्रा की बहू हैं जिन्होंने अपने ससुराल वालों पर ऐसे ऐसे आरोप लगाए हैं जिन्हें आपने आज तक कभी नहीं सुना होगा. विनीत मिश्रा के बेटे कौतुक की शादी करीब 2 साल पहले शहर के ही एक बड़े परिवार में हुई थी. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही कौतुक की पत्नी ने आरोप लगाए कि जब वह अपने ससुराल गई तो उसके साथ एक ऐसी घटना हुई जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी. बहू ने आरोप लगाए कि रात के 12 बजे उससे तंत्र-मंत्र की पूजा के लिए बिठाया गया था. इतना ही नहीं इस दौरान परिवार के सभी लोग बिना कपड़ों के थे. आरोप है कि बहू को भी ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था. इस बीच जब यूपी Tak ने विनीत मिश्रा की बहू से बातचीत की तो उसने उस रात की पूरी कहानी खुलकर बताई.

यह भी पढ़ें...

पीड़िता ने लगाए ये आरोप

यूपी Tak से बात करते हुए महिला ने बताया कि उसकी शादी 6 मार्च 2024 को पांडव नगर निवासी बब्बू मिश्रा के नाती कौतुक मिश्रा से हुई थी. यह एक अरेंज मैरिज थी. लेकिन खुशियां चंद दिनों में ही गायब हो गईं. आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही उसे एक पूजा में बैठने को कहा गया. पीड़िता का दावा है कि यह एक तांत्रिक पूजा थी जिसमें उसे बिना कपड़े के होने के लिए मजबूर किया गया. इस दौरान वीडियो कॉल के जरिए एक बाबा परिवार को गाइड कर रहा था.

दहेज में फॉर्च्यूनर और 2 किलो सोने की मांग

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने शादी में गंगा वैली जैसे महंगे वेन्यू और फॉर्च्यूनर गाड़ी समेत काफी दहेज दिया था. इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था. उससे 1 किलो से 2 किलो सोना और स्वरूप नगर में एक घर की मांग की जा रही थी. पीड़िता का आरोप है कि गाड़ी उसके नाम पर होने के कारण भी उसे प्रताड़ित किया गया. महिला का कहना है कि शादी के बाद जब वह बहू बनकर घर में आई तो रात 12 बजे उसे उसकी सास ने उसे जगा दिया. फिर वहां तंत्र-मंत्र की पूजा हुई. मगर इस दौरान जो हुआ उसने उसे हिला कर रख दिया. लड़की का आरोप है कि उस पूजा के दौरान परिवार के सभी लोगों ने अपने कपड़े उतार दिए. सभी नग्न हो गए. यहां तक की उसके पति ने भी जबरन उसके कपड़े उतार डाले. फिर सभी बिना कपड़ों के ही तंत्र-मंत्र की पूजा में बैठे गए. 

बहू के साथ आगे क्या हुआ? 

लड़की का आरोप है कि उसके ससुर एक कमरे में चले गए. उसके पति ने उससे कहा कि वह भी उस कमरे में जाए. इस दौरान किसी के भी शरीर पर कपड़े नहीं थे. ये सब उसके लिए काफी अजीब और डरा देने वाला था. उसे जबरन ससुर के कमरे में भेजा गया. जब वह कमरे में गई तो कमरा बाहर से बंद कर दिया गया. फिर ससुर ने अपनी ही बहू यानी उसके पूरे शरीर पर राख लगानी शुरू कर दी. 

पीड़िता का आरोप है कि पिछले 15 महीनों से वह अपने मायके में रह रही है. पुलिस में शिकायत करने पर भी मामला रफा-दफा करने की कोशिश की गई.पीड़िता के अनुसार, ससुराल पक्ष ने उसे धमकी दी कि उनके संबंध पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के परिवार और पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी जैसे प्रभावशाली लोगों से हैं. इसलिए उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा.6-7 बार सुलह की कोशिश होने के बाद भी जब कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला तब जाकर कड़ी मशक्कत के बाद अब एफआईआर दर्ज हो सकी है. पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि रसूखदारों के दबाव में आए बिना मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए.