गर्मी की छुट्टियों के लिए चलेंगी 40+ समर स्पेशल ट्रेनें... गोरखपुर, लखनऊ और मऊ के यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

Summer Special Trains List: गर्मी की छुट्टियों में कंफर्म टिकट की चिंता छोड़िए. भारतीय रेलवे गोरखपुर, लखनऊ और मऊ से दिल्ली, मुंबई व गुजरात के लिए चला रहा है समर स्पेशल ट्रेनें. देखें पूरी लिस्ट और समय.

summer special train

उदय गुप्ता

• 11:29 AM • 02 Apr 2026

follow google news

Summer Special Trains List: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं और ट्रेनों में सीटों की मारामारी भी बढ़ गई है. यात्रियों की इसी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस साल भी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार, यात्रियों को कंफर्म टिकट और सुविधाजनक सफर देने के लिए अलग-अलग रूटों पर विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें...

अगर आप भी दिल्ली, मुंबई या गुजरात की यात्रा करने वाले हैं तो नीचे दी गई ट्रेनों की लिस्ट टाइमिंग और स्टॉपेज नोट कर लें:

1. गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल (05101/05102)

यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए वरदान है जो दिल्ली से यूपी के तराई इलाकों में आना चाहते हैं.

संचालन: गोरखपुर से 07 अप्रैल से 14 जुलाई (मंगलवार व शनिवार). नई दिल्ली से 08 अप्रैल से 15 जुलाई (बुधवार व रविवार).

रूट: यह ट्रेन आनंद नगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली और मुरादाबाद होकर चलेगी.

समय: गोरखपुर से शाम 16:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 07:30 बजे दिल्ली पहुँचेगी. वापसी में दिल्ली से सुबह 09:45 बजे चलेगी.

2. गोमतीनगर (लखनऊ)-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (05033/05034)

लखनऊ से मुंबई जाने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.

संचालन: गोमतीनगर से 06 अप्रैल से 13 जुलाई (प्रत्येक सोमवार). बांद्रा से 07 अप्रैल से 14 जुलाई (प्रत्येक मंगलवार).

रूट: ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा, आगरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए मुंबई.

समय: गोमतीनगर से दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान और अगले दिन रात 20:00 बजे बांद्रा पहुँच.

3. मऊ-वलसाड-मऊ साप्ताहिक स्पेशल (05017/05018)

पूर्वांचल से गुजरात जाने वाले कामगारों और यात्रियों के लिए यह ट्रेन चलाई गई है.

संचालन: मऊ से 04 अप्रैल से 11 जुलाई (प्रत्येक शनिवार). वलसाड से 05 अप्रैल से 12 जुलाई (प्रत्येक रविवार).

रूट: यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ (ऐशबाग), कानपुर, आगरा, कोटा और सूरत होकर वलसाड जाएगी.

समय: मऊ से सुबह 03:45 बजे प्रस्थान और अगले दिन दोपहर 12:35 बजे वलसाड पहुंच