UP Weather Update: यूपी में मौसम लेने वाला है करवट, 3 अप्रैल से इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

UP Weather Update: 3 अप्रैल से यूपी में मौसम बदलेगा. आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. तापमान में गिरावट के बाद फिर से तेज गर्मी और लू का असर बढ़ेगा.

UP Weather Update

यूपी तक

• 09:29 AM • 02 Apr 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है लेकिन अब मौसम अचानक करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में जल्द ही एक सक्रिय वेदर सिस्टम दस्तक देने जा रहा है, जिसके असर से 3 अप्रैल से कई इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो सकता है.

यह भी पढ़ें...

तूफान से पहले बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी साफ आसमान की वजह से अगले 48 घंटों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है. हालांकि यह बढ़ती गर्मी ज्यादा समय तक नहीं रहेगी. बता दें कि 3 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही मौसम तेजी से बदलने लगेगा. इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. इस बदलाव के चलत तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.

प्रदेश के इन इलाकों में ज्यादा असर की आशंका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यह वेदर सिस्टम पूरे प्रदेश को प्रभावित कर सकता है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में इसका असर अधिक तीव्र रहेगा.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश:
आगरा, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और हापुड़ में तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां अधिक देखने को मिल सकती हैं.

मध्य और तराई क्षेत्र:
लखनऊ, कानपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और शाहजहांपुर में भी मौसम बिगड़ने के संकेत हैं.

ब्रज क्षेत्र और आसपास:
अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज में भी तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है.

आगे की गर्मी को लेकर भी चिंता

बारिश और आंधी के इस अस्थायी बदलाव के बावजूद, मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर भी सतर्क किया है . अप्रैल से जून के बीच प्रदेश में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने के आसार हैं. खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या बढ़ सकती है. इसके अलावा, ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे उमस और गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा.

यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती, इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की खास कृपा