रामपुर में सुहागरात के समय करीब आ रहे दूल्हे को दुल्हन ने मार दिया थप्पड़ फिर पुलिस के सामने बताई उसने ये बात

UP News: यूपी के रामपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सुहागरात के दौरान दुल्हन के करीब आना दूल्हे को काफी भारी पड़ गया है.

Rampur, Rampur news, Rampur viral news, Rampur police, Rampur crime news, Rampur suhagra case, Wedding Night, Wedding Night case, Rampur Wedding Night case, up news, रामपुर, सुहागरात

UP News

आमिर खान

01 Apr 2026 (अपडेटेड: 01 Apr 2026, 10:06 AM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शादी हुई. शादी के बाद दुल्हन का घर में स्वागत हुआ. फिर परिजनों ने दूल्हा-दुल्हन को सुहागरात के लिए कमरे में भेज दिया. मगर यहां दूल्हे के साथ जो होने वाला था, वह उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा. दरअसल दूल्हा अपनी ही सुहागरात के दिन जख्मी हो गया. वो जख्मी भी अपनी दुल्हन की वजह से हुआ. बता दें कि सुहागरात के समय दुल्हन ने दूल्हे का सिर ही फोड़ डाला. 

यह भी पढ़ें...

सुहागरात के समय क्या हुआ?

मिली जानकारी के मुताबिक, सुहागरात के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के करीब आने की कोशिश की. उसने अपना हाथ दुल्हन के हाथ पर रखने की कोशिश की. मगर ये बात दुल्हन को पसंद नहीं आई. दुल्हन ने दूल्हे को अपने करीब ही नहीं आने दिया. जब दूल्हे ने जिद की तो दुल्हन ने उसकी पिटाई ही कर डाली. यहां तक की दुल्हन ने दूल्हे के गाल पर चाटा भी जड़ दिया.

दूल्हे का चल रहा है इलाज

मामला परिवार के पास पहुंचा. जैसे ही घटना की जानकारी दुल्हन के परिवार को हुई, वह भड़क गए. उन्होंने दूल्हे की ही पिटाई कर डाली और उसका सिर फोड़ डाला. अब दूल्हा अस्पताल में इलाज करवा रहा है. दूल्हे का कहना है कि लड़की किसी से प्यार करती है. उसने जबरन शादी की है. दूल्हे ने अपने लिए इंसाफ की मांग की है.

दूल्हे की बहन का कहना है कि पुलिस के सामने भी लड़की ने कहा है कि उसे यहां नहीं रहना है. लड़का उसकी पसंद का नहीं है. फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं मिली है. पुलिस दोनों पक्षों में समझौता करवाने की कोशिश कर रही है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया, शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे को हाथ लगाने नहीं दिया. फिर मारपीट भी हुई है. अब दोनों पक्षों का आपस में फैसला हो गया है.