गाजियाबाद के दलित टीचर नितिन ने की थी बीएड कर रही मुस्कान अली से लव मैरिज, अब वो लगा ससुर के हाथ फिर इस हाल में मिला

मयंक गौड़

01 Apr 2026 (अपडेटेड: 01 Apr 2026, 12:54 PM)

UP News: यूपी के गाजियाबाद में दलित टीचर नितिन को मार डाला गया. उसने मुसलमान लड़की से लव मैरिज की थी. नितिन के साथ जो हुआ, उससे हड़कंप मचा हुआ है.

Ghaziabad news, Ghaziabad crime, Ghaziabad viral news, Ghaziabad Loni Murder Case, Nitin Kumar Muskan Marriage Dispute,  Ghaziabad Nitin Kumar Murder Case, Communal Tension in Ghaziabad

UP News

Google CTA

UP News: गाजियाबाद के नितिन कुमार प्राइवेट कॉलेज में टीचर थे. वहां उसकी मुलाकात बीएड कर रही मुस्कान अली से हुई. दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और दोनों को प्यार हो गया. मगर नितिन हिंदू थे तो वहीं मुस्कान मुसलमान. ऐसे में इन दोनों ने अपने-अपने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली. 1 साल पहले हुई इस लव मैरिज का अब बेहद ही दर्दनाक अंत हुआ है.  दरअसल मुस्कान के पिता मेहरुदीन और चाचा आसिफ को ये रिश्ता कतई मंजूर नहीं था. ऐसे में उन्होंने मौका मिलते ही नितिन का काम तमाम कर डाला.

यह भी पढ़ें...

नितिन को मार डाला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2 से 3 दिन पहले सुबह उठने को लेकर मुस्कान का नितिन से विवाद हो गया. इसके बाद मुस्कान मायके छोड़ ससुराल चली गई. इसके बाद से ही नितिन मुस्कान को वापस लाना चाह रहा था. इस दौरान कुछ लोग बीच में पड़े और दोनों में सुलह करवाने की कोशिश की गई. इसी को लेकर मुस्कान के पिता मेहरुदीन और चाचा आसिफ ने नितिन को मिलने बुलाया.

फिर मार डाला

नितिन के साथ उसका भाई भी गया. नितिन को लगा कि शायद मुस्कान के परिवार ने अब रिश्ता अपना लिया है और वह सुलह के लिए बुला रहे हैं. ऐसे में मुस्कान भी उसके पास आ जाएगी और परिवार भी मान जाएगा. मगर नितिन गलत सोच रहा था. नितिन के भाई के मुताबिक, रास्ते में मुस्कान के पिता और चाचा मिले. उनके साथ 4 लोग और थे. गाड़ी में बैठाया. फिर गाड़ी से उतरे. तभी मुस्कान के परिजनों ने नितिन से विवाद करना शुरू कर दिया और उसको निर्ममता के साथ मारने-पीटने लगे. ये देख उसका भाई वहां से भाग निकला. मगर मुस्कान के पापा और चाचा ने नितिन को नहीं छोड़ा. उसके पापा-चाचा समेत 3-4 अज्ञात लोग नितिन को पीटते रहे और उसका गला दबा दिया.

पुलिस को सड़क पर पड़ा मिला नितिन

बता दें कि मृतक के भाई ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी. फिर पुलिस ने नितिन को सड़क पर बेहोश पाया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. मगर उसे बचाया नहीं जा सका. आखिरकार नितिन को मुस्कान अली से लव मैरिज की कीमत चुकानी पड़ी और उसे बेदर्दी के साथ मौत दे दी गई.

मुस्कान के पापा मेहरुदीन और चाचा आसिफ अली गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. पुलिस ने मुस्कान के पिता  मेहरुदीन और उसके चाचा आसिफ अली को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने 4 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. नितिन की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.