बाराबंकी में मौलाना रेहान ने युवती को मस्जिद में बुलाया और करने लगा उसके साथ गंदी हरकत, असली बेशर्मी तो ये बोलकर दिखाई

UP News: यूपी के बाराबंकी में एक मस्जिद के मौलाना ने युवती को रात के समय मस्जिद बुलाया. इसके बाद युवती के साथ जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया.

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

आशीष श्रीवास्तव

01 Apr 2026 (अपडेटेड: 01 Apr 2026, 09:21 AM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के मोहम्मदपुर बाला के घघसी गांव में एक युवती ने मस्जिद के अंदर छेड़खानी और रेप की कोशिश का आरोप लगाया है. इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है. मस्जिद में हुई इस तरह की शर्मनाक घटना से लोग भी गुस्से में हैं. आरोप मस्जिद के ही मौलाना पर लगा है.

यह भी पढ़ें...

बाराबंकी में क्या हुआ?

पीड़िता गांव की ही रहने वाली है. पीड़िता का कहना है कि गांव में स्थित बड़ी मस्जिद में रेहान नाम का युवक मौलाना है. उसने उसे रात के समय मस्जिद में बुलाया. जब वह मस्जिद में गई तो रेहान ने उसके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की. पीड़िता का आरोप है कि रेहान ने उसके कपड़ों में हाथ डाला और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की.

रेप की करने लगा कोशिश

पीड़िता का आरोप है कि रेहान इसके बाद रेप करने की कोशिश करने लगा. उसने किसी तरह से अपने आप को बचाया. पीड़िता का रहना है कि ये घटना रात करीब 11 बजे की है. जब उसने रेहान से बचने के लिए शोर मचाया तो वहां 3 अन्य लोग भी आ गए. इस दौरान जहीर, छोटू और सनी ने मौके पर वीडियो भी रिकॉर्ड किया. मगर रेहान ने तीनों से वीडियो डिलीट करवा दिया.

फिर बनाया निकाह का दबाव

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद आरोपी रेहान ने उससे कहा कि वह उसके साथ निकाह कर लेगा. उसने निकाह का प्रेशर भी बनाया. इस दौरान मौलाना रेहान के मां-पिता और मामू भी वहां आ गए. यहां तक की पीड़िता के मामा भी मौके पर आ गए.

बता दें कि अब पीड़िता ने पुलिस में आरपियों के खिलाफ तहरीर दी है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए और उसे इंसाफ मिलना चाहिए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.