Saharanpur News: सहारनपुर जनपद के थाना चिलकाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर तेज़ी से की गई.
ADVERTISEMENT
बता दें कि 26 मार्च को पीड़िता की माता द्वारा थाना चिलकाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर बदनाम करने की धमकी भी दी. इस संबंध में थाना चिलकाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी सिमरन सिंह (आईपीएस) के नेतृत्व में टीम गठित की गई.
पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त कुर्बान पुत्र रिजवान, निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर को साइफन की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया.
ADVERTISEMENT









