Saharanpur News: सहारनपुर में बड़ा हादसा: शाकंभरी देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरा DCM पलटा, दर्जनभर घायल

Saharanpur Hadsa News: सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में मां शाकंभरी देवी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा डीसीएम वाहन पलट गया, जिसमें कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए. गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

Newzo

• 11:17 AM • 01 Apr 2026

follow google news

Saharanpur Hadsa News: सहारनपुर जनपद में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक डीसीएम वाहन कोतवाली बेहट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया.

यह भी पढ़ें...

यह हादसा संसारपुर स्थित बिजलीघर के पास हुआ, जहां वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया.
हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. वाहन में सवार महिलाएं, बच्चे और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम में क्षमता से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जिससे वाहन असंतुलित हो गया.सूचना मिलते ही कोतवाली बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. पुलिस ने डायल 112 और एम्बुलेंस 102 की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेहट भिजवाया. प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु सहारनपुर के हरेटी क्षेत्र से सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक यात्राओं के दौरान वाहनों में ओवरलोडिंग न करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: KG की बच्ची भी सेफ नहीं! फतेहपुर में 7वीं का छात्र उसे ले गया स्कूल के टॉयलेट फिर मासूम ने मां को इशारों में सब बताया