Saharanpur Firing Case: देवबंद हाईवे होटल फायरिंग केस: ID विवाद के बाद चली गोली, मुख्य आरोपी विवेक उर्फ सिंग्गा गिरफ्तार

Saharanpur Shooting Case: सहारनपुर के देवबंद में होटल में आईडी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

Newzo

• 04:23 PM • 02 Apr 2026

follow google news

Saharanpur Shooting Case: सहारनपुर देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. 29 मार्च को होटल में आईडी मांगने को लेकर विवाद के बाद मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग हुई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवेक उर्फ सिंग्गा को नूरपुर के पास निर्माणाधीन कॉलोनी से दबोचा. आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. उसके खिलाफ पहले भी साइबर ठगी के मुकदमे दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा.

यह भी पढ़ें...

देवबंद क्षेत्राधिकारी अमितेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मार्च को थाना देवबंद क्षेत्र में हाईवे स्थित एक होटल के बाहर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा  पंजीकृत कर गंभीरता से जांच शुरू की. घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल तीन पुलिस टीमें गठित की गईं, जो लगातार दबिश देकर अभियुक्तों की तलाश में जुटी रहीं. 

थाना देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी विवेक पुत्र अनुज निवासी ग्राम रणखंडी, थाना देवबंद को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जो घटना में प्रयुक्त बताए जा रहे हैं. बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी वृद्धि की गई है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से साइबर ठगी के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है.