अंजली राघव के वीडियो पोर्न साइट्स पर डालने वाले तीन लड़के बुरे फंसे! एक्ट्रेस ने पवन सिंह को लेकर कह दी ये बात

Anjali Raghav Case Update: हरियाणा महिला आयोग में सुनवाई के दौरान अंजलि राघव ने पवन सिंह को माफ कर दिया है. पवन सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर माफी मांगने के बाद अंजलि ने शिकायत वापस ले ली. हालांकि आयोग ने पवन सिंह की सोशल मीडिया टीम के तीन सदस्यों के खिलाफ जांच जारी रखी है.

Pawan singh VS Anjali Raghav

यूपी तक

02 Apr 2026 (अपडेटेड: 02 Apr 2026, 04:06 PM)

follow google news

Anjali Raghav Case Update: हरियाणा महिला आयोग में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच चल रहे विवाद में एक बड़ा मोड़ आया है. अंजलि राघव ने पवन सिंह को माफ करते हुए उनके खिलाफ शिकायत वापस ले ली है.लेकिन उनकी सोशल मीडिया टीम अब भी आयोग के रडार पर है.सुनवाई के दौरान अंजलि राघव ने आयोग को बताया कि वह अब पवन सिंह के खिलाफ आरोपों को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं. उन्होंने खुलासा किया कि पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी.इस माफीनामे के बाद अंजलि ने उन्हें माफ कर दिया है. उन्हें अब पवन सिंह से कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है.

यह भी पढ़ें...

पोर्न साइट्स पर डाला गया अंजलि का वीडियो

भले ही पवन सिंह को इस मामले में राहत मिल गई हो. लेकिन उनकी सोशल मीडिया टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अंजलि राघव ने आयोग के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ में स्टेज पर हुई घटना के बाद कुछ लोगों ने उनके वीडियो और फोटो को गलत तरीके से वायरल किया. अंजलि का दावा है कि उनके मोबाइल नंबर और तस्वीरों को पोर्न साइट्स पर भी डाल दिया गया जिससे उन्हें भारी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी. उन्होंने पवन सिंह की सोशल मीडिया टीम के तीन सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है जो विवादित वीडियो फैलाने में शामिल थे.

आयोग ने दिया ये निर्देश

आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने अंजलि का पक्ष सुनने के बाद निर्देश दिया कि इस केस से पवन सिंह का नाम हटा दिया जाए. हालांकि अंजलि द्वारा चिन्हित किए गए टीम के तीन सदस्यों के नाम मामले में शामिल किए गए हैं और उन्हें अब आयोग के सामने जवाबदेह होना होगा.महिला आयोग ने इस मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को पंचकूला में तय की है. आयोग ने कड़े निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों के नाम इस मामले में दर्ज हैं उन्हें अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा.

क्या है पूरा मामला?

लखनऊ में स्टेज शो के दौरान पवन सिंह का हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के कमर पर हाथ रखते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो के वायरल होते ही पवन सिंह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए. हालांकि मामला बढ़ता देख पवन सिंह ने अंजलि से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी. हालांकि ये विवाद यहीं नहीं रुका. आरोप है कि कुछ लोगों ने अंजली के वायरल वीडियो को गलत तरीके से वायरल करना शुरू कर दिया. इसके बाद अंजली ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया था जिसकी सुनवाई आज हुई.