Vrindavan Road Accident: वृंदावन में खड़े जब्त ट्रक में भीषण आग, चंद मिनटों में बना ‘आग का गोला’, मची अफरा-तफरी

Vrindavan Crime News: मथुरा-वृंदावन रोड पर अद्दा चौकी के सामने खड़े एक सीज ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

Newzo

• 04:16 PM • 02 Apr 2026

follow google news

Vrindavan Crime News: मथुरा-वृंदावन रोड पर अद्दा चौकी के सामने आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जब्त ट्रक धू-धू कर जलने लगा. बताया जा रहा है कि यह ट्रक किसी मुठभेड़ मामले में सीज किया गया था और काफी समय से वहीं खड़ा था. आसपास कई अन्य सीज किए गए वाहन भी खड़े थे. 

यह भी पढ़ें...

आग इतनी तेजी से फैली कि राहगीर डर गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई.

फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है. यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक में आग गर्मी के कारण लगी या यह किसी शरारती तत्व की हरकत थी. पुलिस के मुताबिक, घटना के सुराग जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आग लगने की सटीक वजह का खुलासा किया जाएगा.