Mathura News: मथुरा वृन्दावन टैक्सी एण्ड ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले टैक्सी चालकों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यावसायिक वाहनों पर लागू किए गए वन टाइम टैक्स (ओटीटी) के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने से पूर्व बैठक की.
ADVERTISEMENT
चालकों का कहना है कि 5 फरवरी 2026 से 7500 किलोग्राम श्रेणी के व्यावसायिक वाहनों पर लागू इस टैक्स से उनकी आजीविका पर गंभीर असर पड़ा है.ज्ञापन में बताया गया कि अधिकांश चालक अपने परिवार का पालन-पोषण इन्हीं वाहनों से करते हैं, लेकिन बढ़े हुए कर के कारण वाहन संचालन आर्थिक रूप से कठिन हो गया है.
परिवार का भरण-पोषण संकट में, वापस लेने की मांग
चालकों ने कहा कि वर्तमान स्थिति में उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है और वे आर्थिक दबाव में जीने को मजबूर हैं. एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि न्यायहित में इस वन टाइम टैक्स को तुरंत वापस लिया जाए, ताकि वे अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चला सकें और परिवार का भरण-पोषण कर सकें. चालकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वे आगे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
प्रदर्शन करने वालों में श्याम, साहब सिंह, गुड्डू, होशियार सिंह, महेंद्र, दिनेश, रमेश, भूपेंद्र, राहुल, अजीत, लालमन सिंह, लखन, वीरेंद्र, महावीर, धर्मसिंह, अनिल, आशीष, कल्लू, आदि के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे.
ADVERTISEMENT









