Mathura Road Accident News: मथुरा में दर्दनाक हादसा: देवी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, एक की मौत; 8 गंभीर रूप से घायल

मथुरा में देवी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी; टायर फटने से हुए हादसे में एक महिला की मौत और 8 लोग गंभीर रूप से घायल। कोसीकलां के गांव खरोट में पसरा मातम.

Newzo

• 07:10 PM • 25 Mar 2026

follow google news

जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव खरोट से नवरात्रि के अवसर पर देवी दर्शन के लिए धोलागढ़ जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. राजस्थान में नगर से आगे भट्टा के पास अचानक वाहन का टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. उस समय वाहन में करीब 25 लोग सवार थे.

यह भी पढ़ें...

हादसा इतना गंभीर था कि सभी यात्री घायल हो गए. मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद नौ घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भरतपुर के चार बाग अस्पताल रेफर कर दिया गया.

अन्य घायलों का इलाज जारी, गांव में शोक का माहौल

इलाज के दौरान 75 वर्षीय गायत्री देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है. घायलों में योगेश, गुड्डी, चंचल, गीता, कमला, रेखा और ओमवती समेत कई लोग शामिल हैं. इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस और परिजन घायलों की देखभाल में जुटे हुए हैं.