Kuldeep Yadav and Vanshika in Banke Bihari: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के बाद पहली बार पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन पहुंचे. मंगलवार को न्यूली मैरिड कपल ने बांके बिहारी मंदिर में हाजिरी लगाई और भगवान का आशीर्वाद लिया. खास बात यह रही कि कुलदीप की यह प्लानिंग इतनी सीक्रेट थी कि किसी को कुछ पता नहीं चल पाया. लेकिन जैसे ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हर कोई हैरान रह गया .
ADVERTISEMENT
मंदिर में की बांके बिहारी की पूजा
कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका ने बांके बिहारी मंदिर की चौखट पर इत्र लगाकर सेवा की. इसके साथ ही उन्होंने ठाकुर जी को 56 भोग का प्रसाद भी चढ़ाया. दोनों करीब 25 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे और भक्ति भाव में डूबे नजर आए. भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुलदीप यादव ने अपनी इस यात्रा को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था. वे मंगलवार को मंदिर पहुंचे थे. लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई. मंदिर के गार्ड्स ने उन्हें चारों तरफ से घेर रखा था ताकि दर्शन के दौरान कोई बाधा न आए. बता दें कि दोनों की शादी के बाद यह पहला मौका था जब कुलदीप और वंशिका एक साथ मथुरा के दर्शन करने पहुंचे.
कब हुई थी कुलदीप और वंशिका की शादी
कुलदीप यादव और वंशिका बचपन से एक दूसरे को जानते हैं. दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में बदल गई. सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की. पहले उनकी शादी नवंबर 2025 में तय थी. लेकिन कुलदीप ने भारत के लिए होने वाले बड़े टूर्नामेंट पर ध्यान देने के लिए शादी को आगे बढ़ा दिया. वंशिका ने भी इस फैसले में पूरा साथ दिया और इंतजार किया . आखिरकार दोनों 14 मार्च 2026 को मसूरी के होटल वेलकमहोटल द सेवॉय में शादी के बंधन में बंध गए. वहीं उनका ग्रैंड रिसेप्शन लखनऊ में रखा गया था जिसमें सीएम योगी से लेकर कई बड़े क्रिकेट के दिग्गज शामिल हुए.
ADVERTISEMENT









