लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Gas Crisis: अमेठी में गैस संकट गहराया: बुकिंग के बाद भी इंतजार, 1 किमी लंबी लाइनें; 4 दिन से सप्लाई ठप

Amethi News: अमेठी में रसोई गैस संकट गहराता जा रहा है. प्रकाश गैस एजेंसी पर पिछले चार दिनों से सप्लाई ठप होने के कारण 1 किलोमीटर तक लंबी कतारें लग रही हैं और उपभोक्ता घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Amethi News: अमेठी जिले में रसोई गैस का संकट लगातार गहराता जा रहा है. आपूर्ति सामान्य होने के दावों के बीच जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए भटकने को मजबूर हैं. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं. कई स्थानों पर हालात ऐसे हैं कि करीब 1 किलोमीटर तक लाइनें लग रही हैं. भीषण गर्मी के बीच बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी सिलेंडर की आस में घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी समय पर गैस नहीं मिल पा रही है.