लेटेस्ट न्यूज़

धुरंधर 2 में अतीक अहमद के पाकिस्‍तानी कनेक्शन को देखते ही भड़क गए प्रयागराज के लोग, छिड़ी तीखी बहस

ADVERTISEMENT

प्रयागराज में फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर मचा बवाल. अतीक अहमद जैसे किरदार और पाकिस्तान कनेक्शन पर आम जनता के बीच तीखी नोकझोंक. जानें क्यों लोग इसे सच्चाई बता रहे हैं और क्यों कुछ इसे 'एजेंडा फिल्म' करार दे रहे हैं.

social share
google news

संगम नगरी प्रयागराज इन दिनों बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चाओं के केंद्र में है. फिल्म में दिखाए गए बाहुबली अतीफ (जिसकी तुलना अतीक अहमद से की जा रही है) और उसके कथित पाकिस्तान कनेक्शन ने शहर के सियासी और सामाजिक माहौल को गरमा दिया है. फिल्म देखकर निकले दर्शकों के बीच इसे लेकर दो अलग-अलग धड़े नजर आ रहे हैं.