UP Weather Update: यूपी में कल 25-35 KM/घंटे की रफ्तार से आएगा आंधी-तूफान... इन जिलों में होगी बारिश
UP Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान, कल 25 मई को पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 35 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण तपन से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है. मौसम विभाग ने अनुमान जताते हुए बताया है कि कल यानी 25 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी के संभाग में कल कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसके साथ ही 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.