लेटेस्ट न्यूज़

Moradabad Group Clash: महिला पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी: मुरादाबाद में बीच सड़क पर लाठी-डंडों से भिड़े दो गुट, 14 पर केस दर्ज

Moradabad Crime News: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में महिला पर अभद्र टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. बीच सड़क लाठी-डंडों से हुई इस हिंसा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दो पक्ष बीच सड़क पर एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए. लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया है. पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए 14 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है.